*देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर सेवा सप्ताह के पांचवें दिन भारतीय जनता युवा मोर्चा मैथन मंडल के कार्यकर्ताओं ने क्या वृक्षारोपण*
18.09.2020
AKS डेस्क
धनबाद:प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ उपलक्ष पर "सेवा सप्ताह* " के आज पांचवे दिन भी भारतीय जनता युवा मोर्चा मैथन मंडल के कार्यकर्तागण फलधारी वृक्षारोपण का कार्यक्रम कालीपहाड़ी उत्तर पंचायत के कालीपहाड़ी कालीमन्दिर प्रांगण मे किया।साथ ही साथ बच्चों को मिठाई तथा मास्क भी वितरण किया गया।आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप मे धनबाद भाजपा ग्रामीण जिला के जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा जी इस कार्यक्रम मे उपस्थित हुए।उन्होने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ मोदी जी के 70वे जन्मदिवस पर 70 फलधारी वृक्ष का रोपण कर सेवा सप्ताह के इस कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य किये।इस कार्यक्रम मे भारतीय जनता युवा मोर्चा मैथन मंडल के अध्यक्ष सह कार्यक्रम के संयोजक मंटू महतो, कार्यक्रम के सह संयोजक दीनबंधु महतो,ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी देबाशीष महतो,मैथन के सांसद प्रतिनिधि रबिन्द्र साहिनि, मैथन मंडल के भाजपा अध्यक्ष कल्याण सिंह, युवा मोर्चा के महामंत्री प्रकाश सिंह,सूरज वर्मा, तथा भोला लोहार,नितेश तिवारी,राहुल तिवारी, भीम महतो, प्रोमद सिंह, जितेन्द्र रजक, दीपा दास,पूनम खटिक, साधना देवी समेत भारी संख्या मे युवा मोर्चा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।