विधायक ढुल्लू महतो के करीबी राजेश गुप्ता के आवास पर चली गोली विधायक ढुल्लू महतो में करीबी राजेश गुप्ता के आवास के मुख्य द्वार के पास मोटर साईकल सवार दो अपराधियो ने दो चक्र गोली चलकर रविवार की रात दहसत फैला दिया। स्थिति देख राजेश ने घटना की सूचना कतरास थानेदार को दिया। सूचना पाते ही थानेदार आरबी लाल मोके पर पहुच मामले की छानबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस ने एक खोखा बरामद किया। पुलिस ने राजेश गुप्ता के घर का सीसी टीवी खंगाला। गोली राजेश गुप्ता के दीवार पर लगी। जिसका निसान राजेश ने पुलिस को दिखया। गोली जब चली उस समय राजेश बेड पर सोने गया ही था। अपराधियो ने रात साढ़े दस बजे गोली चलाया। पुलिस बहुत ही गम्भीरता के साथ मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही कई स्थानों में छापामारी जारी रखा है। बता दे इसी राजेश के चलते विधायक ढुल्लू को ढाई वर्ष का सजा भी हुआ है।