कोलियरी श्रमिक संघ के बैनर तले कुसुंडा एरिया 6 में एक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संघ के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार सिंह शामिल हुए। संघ को मजबूत एवं सशक्त बनाने और विस्तार को लेकर केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में 12 सदस्यीय नई कमिटी के गठान किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर उमेश कुमार राम, सचिव पद पर पवन झा, कोषाध्यक्ष राजू भुईया, कार्यकारिणी अध्यक्ष निरंजन सिंह, उपाध्यक्ष चंदन हाड़ी, सह सचिव पप्पू धाढी और सह कोषाध्यक्ष सूरज कोयरी को नियुक्त किया गया है।वही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में छोटू राम, महेंद्र धाढी, फूलचंद महतो, गुड्डू भारती एवं प्रकाश प्रसाद को चयन किया गया है। केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार सिंह ने कुसुंडा एरिया 6 के नव नियुक्त अध्यक्ष उमेश कुमार राम को कोलियरी श्रमिक संघ का नियुक्ति पत्र सौपा और कहा कि इनके संघ में आने से संघ और मजबूत एवं सशक्त होगा। मौके पर संजू सिंह, विनोद सिंह, चंदन सिंह, संतोष लाल, अरुण सिंह, दिनेश दास आदि ने संघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी।