धनबाद, ढाई महीने बाद शुक्रवार की देर शाम बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो ने खुली हवा में सांस ली। दुष्कर्म प्रकरण में हाई कोर्ट रांची से जमानत मिलने के बाद वह शाम को धनबाद जेल से बाहर निकले। जेल गेट से बाहर विधायक का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में उनके समर्थक पहुंचे थे।
विधायक ढुलू महतो धनबाद जेल में 11 मई से बंद थे। उन पर धनबाद जिला भाजपा की पूर्व महिला पदाधिकारी के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप है। इस मामले में शुक्रवार को ही उन्हें रांची हाई कोर्ट से जमानत मिली। जमानत आदेश धनबाद जेल प्रबंधन के पास पहुंचने के बाद जेल से छोड़ दिया गया।