आज का सच न्यूज़
21.07.2020
धनबाद
जेएमएम धनबाद जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह को कोलियरी श्रमिक संघ के केंद्रीय समिति में कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। संघ के महामंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय ने कल उन्हें कोलियरी श्रमिक संघ का पत्र सौंपा और मिठाई खिलाकर संघ की ओर से उनका स्वागत किया। उन्होने बताया कि संघ के माननीय अध्यक्ष श्री सुबोधकांत सहाय ने अपनी स्वकृति प्रदान की है। महामंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय ने कहा कि मुकेश कुमार सिंह के संगठन में आने से उनके नेतृत्व में संघ का विस्तार होगा एवं संघ मजबूत एवं सशक्त होगा। वही मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि संघ ने मुझ पर विश्वास कर जो भी कार्य का भार सौपा है उसे निभाने में कोई कसर नही छोडूंगा। और श्रमिको कि समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष हर स्तर पर उठाने तथा निदान कराने के लिये कार्य करता रहूँगा। मौके पर चंदन सिंह, संजू सिंह, उमेश राम, बबलू सहाय, हामिद मियां, रहसूख मियां, विनोद सिंह, संतोष लाल, मनमोहन प्रसाद, हबीब अंसारी, हुसैन अंसारी, अरुण सिंह ने उन्हें कोलियरी श्रमिक संघ के केंद्रीय समिति में कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दी।