*पुटकी अंचल क्षेत्र के दो स्थानो मे कोरोना मरीज मिलने से प्रकोप का तेजी से फैलने का संकेत,शुक्रवार से क्षेत्र में मास्क नही पहनने वाली के विरुद्ध होगी कार्रवाई*
16.07.2020
रिपोर्ट- वरुण वैद्य/ विजय कर्मकार
धनबाद/ पुटकी अंचल अंतर्गत केंदुआ बाजार एवं मुनीडीह ऑफिसर कॉलोनी मे दो कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने से क्षेत्र में बीमारी का प्रकोप बढ़ने का संकेत पाए जा रहे हैं।दोनों ही मरीजों की उम्र 60 वर्ष से ऊपर के बताए जा रहे है।और वे गंभीर अवस्था में पाए गए हैं। प्रशासन ने दोनों ही क्षेत्र को सील कर रहा है।इस संबंध में अंचल अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि लोग कोरोना से बचाव को लेकर सुस्त हो गए हैं।वे बिना मास्क के ही बाजार में घूमते पाए जा रहे हैं।इस संबंध में प्रशासन ने लोगों को चेतावनी भी दी है।बावजूद इसकी गंभीरता को लोग ले नहीं रहे हैं।जिसके कारण बीमारी का प्रकोप तेजी से फैल रहा है।शुक्रवार से क्षेत्र में प्रशासन बिना मास्क पहने लोगों के लिए विशेष अभियान चलाएगी।जो व्यक्ति दोषी होंगे उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।