*आमलोग पानी में रहने को विवश हैं और अधिकारी कुर्सी में बैठ कर मस्त हैं, जल्द ही पानी की निकासी करवाए नगर निगम नहीं तो करेंगे जोरदार आंदोलन :नृपेंन्द्र कुमार झा*
15.07.2020
धनबाद/सामाजिक संस्था "आस" (आवाज आपके संग) सिन्दरी के डोमगढ़ में स्थानीय लोंगो के साथ अपने घर के बाहर पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। संस्था के अध्यक्ष नृपेंन्द्र कुमार झा ने बताया की पिछले कई वर्षों से यहां के लोंगो का बरसात के मौसम में घर से निकलना बंद हो जाता है क्यों की ड्रेन का पानी घर के आगे जमा रहता है लोगो को गंदी नाली के पानी के बीच रहना पड़ रहा हैं और नगर निगम के अधिकारी कान में तेल डाल कर सोए हुए हैं पिछले पांच वर्षों में ना तो पार्षद पुछने आई और ना ही नगर निगम का कोई अधिकारी आया। जब भी लोग शिकायत ले कर गए सिर्फ आश्वासन मिला। गंदी पानी की वजह से लोग बीमार हो रहें हैं, नगर निगम के अधिकारी जल्द ही इस समस्या का समाधान करें। नहीं तो मजबूर होके नगर निगम कार्यालय को बंद किया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से कृष्णा मिश्रा जी, राजेश बाउरी, दीपक, शिबु बाउरी, रवि बासफोड़, बंटी, मोहन, संजय बाऊरी आदि कई मौजूद रहें।