14 जुलाई 2020
A.K.S= डेक्स
धनबाद:-: धनबाद के टुंडी स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में आश्रम के संस्थापक स्वर्गीय मनोरंजन सिंह जी की 5वी पुण्यतिथि मनाई गई
इस मौके पर स्वर्गीय मनोरंजन सिंह की धर्मपत्नी उनकी पुत्री लालमणि वृद्ध सेवा आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी कार्यकारिणी अध्यक्ष वी सुधीर सचिव डॉ देवेंद्र शरण सुबल कुमार शांति देवी सहित आश्रम के सभी वृद्ध लोगों ने आश्रम के संस्थापक स्वर्गीय मनोरंजन सिंह के तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
वही आश्रम में रह रहे वृद्ध लोगों ने कहा कि मनोरंजन बाबू की कमी कोई पूरा नहीं कर सकता है क्योंकि मनोरंजन बाबू का एक ही सपना था कि आश्रम में रह रहे सभी लोग अच्छे से रहे और वह हमेशा हम लोगों के सेवा में लगे रहते थे इसलिए आज हम लोगों को स्वर्गीय मनोरंजन बाबू की कमी महसूस हो रही है जहां हम लोगों को अपने बच्चों ने ठुकरा दिया था वही आश्रम के संस्थापक मनोरंजन सिंह ने हम लोगों को आसरा दिया एवं अपने माता-पिता जैसे सेवा किया इसलिए हम लोगों के दिल में मनोरंजन सिंह जिंदा रहेंगे