09.07.2020
धनबाद/वर्तमान सरकार के इशारे पर धनबाद जिला प्रशासन बाघमारा विधायक ढूलु महतो को झूठा मुकदमा कर परेशान कर रही है।राजनीतिक षडयंत्र के शिकार के रूप में विधायक ढूलु महतो के साथ लगातार सरकार के इशारे पर प्रशाशन कार्य कर रही है।प्रशासन न्याय संगत कार्य नही किया तो भाजपा की पूरी पार्टी धनबाद में उग्र आंदोलन पर उतरेगी।उसके बाद सरकार चलाना मुश्किल हो जाएगा।उक्त बातें राज्य के प्रथम पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने चिटाही स्थित विधायक ढुलू महतो के आवास में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा।उन्होंने कहा कि बाघमारा विधायक ढुलू महतो से मेरा पुराना संबंध है।पूर्व में भी सरकार ने वही कार्य किया था।आज भी कर रही है।सत्ता परिवर्तन के साथ ही राजनीतिक विद्वेषता सिर्फ बाघमारा में ही देखने को मिलता है।उन्होंने कहा कि विधायक ढुलू महतो दिलेरी व साहस की कमी नही है।उन्होंने झूठे मुकदमा के खिलाफ कई बार सीबीआई सहित अन्य जांच एजेंसी से जांच की मांग सरकार से कई बार किया जा चुका है।मगर आज तक सरकार की मंशा साफ नही है।श्री मरांडी ने कहा कि लगातार झूठा मुकदमा होने पर स्वयं धनबाद के पुलिस कप्तान से बात किये थे।जमानत होने तक विधायक को परेशान नही करने की बात कही गयी थी।साथ ही जमानत नही होने पर भाजपा द्वारा विधायक को सरेंडर करने की जगह उल्टा सता पक्ष के सरकार के इशारे पर एक जनप्रतिनिधि को उग्रवादी व आंतकवादी जैसा रवैया मान कर रात के अंधेरे में उनके आवास पर उनके पूरे परिवार को परेशान किया गया।जो न्याय संगत नही था।प्रशासन को न्याय के साथ काम करना चाहिए था।सत्ता समय समय के साथ बदलती रहती है।उन्होंने कहा कि अपनी हार से बौखलाहट के कारण राजनीतिक इशारे पर प्रशाशनिक पदाधिकारीयो के द्वारा कई मुकद्दमे विधायक ढुलू महतो पर दायर किये गए।जो शरारत पूर्ण है।उनके परिवार को लगातार सरकारी मशीनरियों के द्वारा धमकी,दबाव,परिवार के अलावे भाजपा कार्यकर्ताओं यहां पर बिना वजह छापा,सरकार के इशारे पर प्रशाशनिक अधिकारी पंगु बनकर काम कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि विधायक ढुलू महतो व उनके बड़े भाई शत्रुधन महतो पर सरकार के इशारे पर लगातार मुकदमा किया गया।यहाँ के प्रशासन का मकसद सरासर गलत है।प्रशासन को संविधान के हक अनुसार काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायक ढूलु ने बताया था कि सरकार के इशारे पर उसे किस तरह परेशान,दुर्व्यवहार व प्रताड़ित किया जा रहा था।सरकारी नुमाइंदे सरकार के इशारे पर काम करेगी तो भाजपा सड़क पर उतर कर विरोध करेगी।लॉकडाउन के कारण अब तक सड़क पर नही उतरे है।पूरी पार्टी विधायक के साथ है।इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक के परिजनों से उनके आवास में मुलाकात कर मामले की जानकारी ली।इस मौके पर विधायक ढुलू महतो की धर्मपत्नी सावित्री देवी व उनके बड़े भाई शत्रुधन महतो ने अतिथियों को रामराज्य मंदिर का मेमोंट व शाल ओढ़कर सम्मानित किया।साथ ही परिजनों को आश्वस्त किया कि पूरी भाजपा पार्टी आपके साथ मे है।जरूरत पड़ने पर सरकार के खिलाफ प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किये जाने के विरुद्ध आर पार की लड़ाई का शाखानंद कर दिया जाएगा।