06.07.2020
AKS डेस्क
धनबाद/बाघमारा कतरास शहर के थाना चौक में रविवार की रात फिल्मी अंदाज में बिहार गया से आई एक ब्रिजा वाहन को पुलिस ने पकड़ा है। ब्रिजा वाहन में गया के चार लोग सवार थे। साथ ही उक्त वाहन में भारी मात्रा में दवा भी लदा हुआ था। बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त वाहन में अवैध शराब लदा हुआ है।लेकिन पकड़ने के बाद छानबीन करने पर वाहन में रामबाण नमक चूर्ण दवा भारी मात्रा में पाया गया। जिसके बाद पुलिस मामले की तहकीकात शुरू की। समाचार लिखे जाने तक उक्त वाहन थाना परिसर में देखा गया। वाहन पर सवार लोगों से दवा का कागजात मांगे जाने पर कोई कागजात मौके पर नहीं दिखा पाया। जानकारों के अनुसार उक्त दवा में दर्द का एलोपैथिक टेबलेट काम मिश्रण है। जिसे खाने पर तत्काल काफी राहत महसूस होता है। बिना कागजात का इस तरह का भारी मात्रा में दवा का खरीद बिक्री सोने की बात सामने आने पर पुलिस हैरत में है। पुलिस सूत्रों की मानें तो बढ़िया पुलिस के निर्देश के बाद ही दवा से लदा वाहन छोड़ा जाएगा।