06.07.2020
धनबाद में कोरोना वायरस से एक महिला की मृत्यु हुई है। भूली आजाद नगर की रहने वाली 55 वर्षीय महिला को शनिवार को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। मृत्यु के बाद महिला की कोरोना जांच की गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन सकते में आ गया। यह धनबाद में कोरोना वायरस से माैत का पहला मामला है। ICMR निर्देशानुसार सोमवार तड़के जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में वासेपुर बाइपास स्थित कब्रिस्तान में महिला को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।
◆अब तक धनबाद में मिले 196 केस, 1 की माैत◆
धनबाद में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को पुलिस लाइन का एक और कांस्टेबल पॉजिटिव पाया गया। इसके साथ ही 7 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 196 हो गई है। हालांकि एक्टिव केस 61 हैं। जबकि एक महिला की मृत्यु हुई है।रविवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद आनन-फानन में सभी को सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस लाइन, झरिया ऊपर कुल्ही, पीएमसीएच आइसोलेशन वार्ड, सदर अस्पताल, बाघमारा और तोपचांची में एक-एक मरीज सहित एक अन्य संक्रमित पाया गया। कुल सात मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रातभर उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश करते रहे।जिले में 189 लोगों की सैंपलिंग.जिले में रविवार को सैंपलिंग की गई। सदर अस्पताल में 185 लोगों का स्वाब संग्रह किया गया। इनमें पत्रकार और पुलिसकर्मी शामिल हैं। स्वाब संग्रह के लिए डॉक्टरों और कर्मचारियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक लोग लाइन में लगे रहे। वहीं पीएमसीएच में चार लोगों का स्वाब संग्रह कराया गया।200 के करीब पहुंचा धनबाद का आंकड़ा