05.07.2020
सिंदरी/मार्क्सवादी युवा मोर्चा परसबनिया पंचायत ने केन्द्रीय सरकार के निजीकरण नीति के विरूद्ध मे पुतला दहन पूरे सावधानी से दूरी रखते हुए यह बताने का प्रयास किया कि निजीकरण देश हित मे नही है। युवा नेता विक्की पंडित ने चेताते हुए कहे कि निजी कम्पनियाँ खायेगी खीर और सरकारी विभाग चाटेगी धूल जो कर रही है केन्द्रीय सरकार भूल वरीय साथी सुरेश प्रसाद जी ने कहा कि केन्द्रीय सरकार स्पेस कोल के बाद रेल को निजीकरण का शिकार बना रही है जो अपनी खामियों को छुपाने का एक चलाकी भरा प्रयास है जो केन्द्रीय सरकार को मँहगा पड़ेगा।भारतीय जनता पार्टी चुनाव मे बेरोजगारी दूर करने का जो वादा किये थे।जो पुरा नही कर पा रहे उसी का बुरापरिणाम है निजीकरण जो देश हित मे नही है।कोल और रेल दोनो ज्यादा रोजगार देने वाला सेक्टर है साथ ही दोनो उर्जा और परिवहन भारत का एक मात्र साधन है।जिसे निजीकरण कर भारत को कमजोर किया जा रहा है।प्रधानमंत्री जी भारत की जनता पार्टी से उपर होकर आपको देश का रक्षक बनाये हैं परन्तु आप भाजपा के लिए देश का अभिशाप न बन जायें।आज भी सोचने का समय है।सोचे सिन्दरी नगर अध्यक्ष अशोक महतो ने कहा कि डीज़ल और पेट्रोल मे बेतहासा मूल्यों मे वृध्दि के कारण किसान, व्यवसायों को संकट का सामना करना पड़ रहा है, जो दुर्भाग्य पूर्ण है ,भारत की जनता इसका समय पर जबाव देगी।ये निजीकरण करना बन्द करे सरकार नही तो होगा चका जाम।निजीकरण के विरूद्ध मे अनेकों साथियों ने अपना भड़ास निकाला जो ये हैं।विक्की पंडित,सुरेश प्रसाद,अशोक महतो(अरुण),जोगतु महतो,मधु दास, दीपक महतो,बबलू महतो,अमित मंडल,संजीत सिंह,जैकी हरिजन,मंटू मंडल,आशीष मंडल,राजेश मालिक,धर्मेंद्र कुमार,नोविन्द हाड़ी,छोटू खान,विनोद मंडल,घोनु मंडल,राज कुमार,विकाश दास,पवन दास,गगन दास,नारयण दास,अजय दास इत्यादि लोग मौजूद थे।