05.07.2020
धनबाद:श्री ज़िदण्डीदेव बहुउद्देश्यीय सेवा न्यास के द्वारा आज बुध पूर्णिमा के उपलक्ष में धनबाद के समाजसेवी राज नारायण तिवारी जी के द्वारा आज धनबाद के पथरा कुली एवं झरिया के दुखरनी मंदिर में सैकड़ों गरीब जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच खाद्य सामग्री वितरण किया गया आपको बता दें कि सर्वप्रथम राज नारायण तिवारी जी के द्वारा अपने गुरु के तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर पूजा किया गया उसके बाद जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर खाद्य सामग्री बांटा गया।आपको बता दें कि धनबाद के समाजसेवी राज नारायण तिवारी जी के द्वारा लॉकडाउन के पहले दिन से ही जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री बांटा जा रहा था वही आज बुध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में झरिया के मां दुखरनी मंदिर एवं धनबाद के पथरा भूली में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री बाटा गया।वही समाजसेवी राज नारायण तिवारी ने कहा कि आज बुध पूर्णिमा के उपलक्ष में हम सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री बांट रहे हैं ताकि इन लोगों को खाने पीने में किसी तरह की दिक्कत ना हो और इन लोगों को अगर कभी भी मेरी जरूरत पड़ेगी तो मैं इन लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहूंगा।वही पत्थर कुली के रहने वाले विशाल सिन्हा ने भी इस नेक कार्य के लिए समाजसेवी राज नारायण तिवारी जी को धन्यवाद दियावही इस मौके पर अभिषेक कुमार विक्रम सहाय निक्कू सिन्हा सचिन सिन्हा विक्की सिन्हा विशाल सिन्हा रंजीत सिन्हा मुन्ना सिन्हा राजन गुप्ता सहित अनेकों लोग उपस्थित थे